रोजगार पर संकट: ऐप-बेस्ड कैब सर्विस के कार और बाइक टैक्सी लाइसेंस सस्पेंड करने का फैसला तुरंत वापस ले प्रशासन — चंडीगढ़ युवा दल

चंडीगढ़, तानिया रोहिल्ला: चंडीगढ़ युवा दल ने चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा ऐप-बेस्ड कैब सर्विस से जुड़े कार और बाइक टैक्सी लाइसेंस निलंबित किए जाने के फैसले का कड़ा विरोध किया है। संगठन का कहना है कि प्रशासन द्वारा लिया गया यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है और इसका सीधा असर अपनी रोज़ी-रोटी के लिए ऐप-बेस्ड कैब एवं बाइक टैक्सी सेवाएं चलाने वाले लोगों पर पड़ रहा है।चंडीगढ़ युवा दल का कहना है कि प्रशासन को इस मामले में सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। यदि किसी वाहन या चालक द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, लेकिन नियमों का पालन कर रहे वैध कमर्शियल वाहन चालकों को सामूहिक रूप से प्रभावित करना उचित नहीं है।बेरोजगारी के दौर में फैसला लोगों की EMI और रोटी पर संकटचंडीगढ़ युवा दल ने कहा कि इस फैसले से किसी एक भी व्यक्ति का फायदा नहीं होगा, बल्कि बेरोजगारी के इस दौर में यह निर्णय बड़ी संख्या में लोगों की EMI और परिवार की रोटी पर संकट लेकर आया है।कई लोग ऐप-बेस्ड कैब सर्विस के माध्यम से कार और बाइक टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने वाहन खरीदने के लिए लोन लिया हुआ है और हर महीने EMI का भुगतान कर रहे हैं। काम बंद होने की स्थिति में उनकी आमदनी प्रभावित होगी और उनके लिए वाहन की EMI, परिवार का खर्च और अन्य आर्थिक जिम्मेदारियां पूरी करना मुश्किल हो जाएगा।वैध कमर्शियल वाहनों के चालकों के साथ न हो अन्यायसंगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जिन कार और बाइक टैक्सी चालकों के वाहन वैध दस्तावेजों, निर्धारित परमिट, कमर्शियल नंबर प्लेट और अन्य जरूरी नियमों के तहत संचालित हो रहे हैं, उनके खिलाफ बिना उचित आधार के कार्रवाई न की जाए।चंडीगढ़ युवा दल प्रशासन से पुरजोर मांग करता है कि ऐप-बेस्ड कैब सर्विस के कार और बाइक टैक्सी लाइसेंस सस्पेंशन के फैसले पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए, संबंधित वाहन चालकों और ऑपरेटरों से बातचीत की जाए तथा नियमों का पालन करने वाले लोगों को राहत दी जाए।रोजगार छीनना समस्या का समाधान नहीं है। प्रशासन को नियमों का पालन करवाने के साथ-साथ लोगों की रोज़ी-रोटी और रोजगार की भी चिंता करनी चाहिए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *