बद्दी/हरियाणा : अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार विकास ठाकुर, सुपुत्र श्री रघुवीर सिंह ठाकुर को हरियाणा प्रदेश युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय द्वारा पत्र क्रमांक ABHM/HR/60, दिनांक 14 सितम्बर 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट जी द्वारा किया गया। मनोनयन पत्र में विश्वास व्यक्त किया गया है कि विकास ठाकुर के संगठन से जुड़ने से गौ रक्षा, राष्ट्र एवं धर्म रक्षा तथा समाजसेवा के क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उनकी सामाजिक सक्रियता एवं पत्रकारिता के अनुभव को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष विकास ठाकुर ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट जी सहित संगठन के समस्त संरक्षक एवं संस्थापक गण का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। विकास ठाकुर ने कहा कि वे सनातन धर्म, सनातन राष्ट्र एवं गौ माता की रक्षा और सेवा के लिए निरंतर एवं निस्वार्थ भाव से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना और उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना उनका संकल्प है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “शीर्ष नेतृत्व ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं संकल्प लेता हूं कि सनातन धर्म, सनातन राष्ट्र और गौ माता की रक्षा एवं सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहूंगा।”







