वार्ड-7 की राजीव कॉलोनी में 7 दिवसीय ईएसआईआर फॉर्म भरने का शिविर शुरू

पंचकूला (नेहा पांडेय ):वार्ड नंबर-7 स्थित राजीव कॉलोनी में स्थानीय नागरिकों की सुविधा के लिए 7 दिवसीय ईएसआईआर (ESR) फॉर्म भरने के शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने फॉर्म भरवाए और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर वार्ड-7 के पार्षद ज्योति प्रसाद, माता मनसा देवी मंडल के उपाध्यक्ष संतोष सिंह, मंडल मंत्री श्रीमती लक्ष्मी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।शिविर के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलओ के साथ मिलकर स्थानीय नागरिकों के ईएसआईआर फॉर्म भरवाने में सहयोग किया। साथ ही लोगों को फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और अन्य जरूरी जानकारियों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया।आयोजकों ने बताया कि यह 7 दिवसीय शिविर नागरिकों की सुविधा और अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी प्रक्रिया का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *