विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

चंडीगढ़, तानिया रोहिल्ला।हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में आगामी संविधान पखवाड़े के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संविधान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।संविधान पखवाड़ा नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होकर 26 नवंबर, संविधान दिवस तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश में संविधान की भावना, नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा संवैधानिक मूल्यों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।मुलाकात के दौरान संविधान पखवाड़े के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा इनमें युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पुलिस, मुठभेड़ में एक गो तस्कर आरोपी घायल अभियोग पंजीकृत

    गोण्डा -जिले के थाना कटराबाजार पुलिस व  एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर पुलिस मुठभेड के दौरान गौतस्कर अभियुक्त…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए छह विशाल भंडारे

    पंचकूला (राज कुमार): धर्म नगरी पंचकूला में वीरवार 24 सितंबर को श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा मनु गर्ग एवं प्रसिद्ध समाजसेवी जगमोहन गर्ग जी (#747…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *