श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट ने लगाया साप्ताहिक विशाल भंडारा।

पंचकूला,(दिव्या राणा): श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट ने परमपूज्य गुरुदेव स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के आशीर्वाद व सुरेश रानी और सुरनेश सिंगला जी के सहयोग से पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल के बाहर साप्ताहिक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट द्वारा यह पुण्य सेवा कार्य राधा रानी के नाम का स्मरण एवं आशीर्वाद लेकर प्रारंभ किया गया। भंडारे के माध्यम से लगभग 600 जरूरतमंद एवं श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर ट्रस्ट से संजय गर्ग, विनय कालरा, सुनील जैन, जीवन बब्बू, राजेंद्र सिंगला, अशोक मित्तल, अजय मुंजाल, पीके भंडारी, सुभाष जैन सहित अन्य सदस्य एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भंडारा वितरण में सेवा भाव से सहयोग किया।श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट का उद्देश्य सेवा, सहयोग एवं मानवता के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक सप्ताह भंडारे का आयोजन कर समाजसेवा की भावना को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *