पांचवा आयाम/ (ललित):गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री एवं पंजाब-हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया तथा प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने वीरवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा जिला कार्यालय ‘गुरुकमल’ में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा प्रदेश में जनसेवा एवं विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से संवाद किया। साथ ही ‘विकसित हरियाणा’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा सरकार की उपलब्धियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा एवं वेद फुल्लां, प्रदेश मंत्री एवं पलवल जिला प्रभारी नागेन्द्र शर्मा, नूंह जिला प्रभारी दीपक मंगला, गुरुग्राम जिला प्रभारी संदीप जोशी, गुरुग्राम महानगर जिला प्रभारी राजकुमार बौहरा, फरीदाबाद महानगर जिला प्रभारी कमल यादव तथा महेंद्रगढ़ जिला प्रभारी डॉ. वरुण श्योराण सहित आठ जिलों के प्रभारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन की जमीनी स्थिति, मंडल स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं से होती है। भाजपा का संगठन लगातार बूथ स्तर तक मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता जनसेवा के माध्यम से लोगों से सीधे जुड़कर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।भाजपा नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के साथ हरियाणा सरकार भी प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सशक्त नेतृत्व में हरियाणा के शहरों से लेकर गांवों तक विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। जनकल्याणकारी योजनाओं, बेहतर बुनियादी ढांचे, रोजगार के अवसरों तथा आमजन की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि सशक्त, विकसित और आत्मनिर्भर हरियाणा के निर्माण का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि संगठन और प्रत्येक कार्यकर्ता का सामूहिक संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों की समस्याओं को भी संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। संगठन की सक्रियता और जनसंपर्क को बढ़ाते हुए भाजपा हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ेगा तथा ‘विकसित हरियाणा’ का संकल्प आने वाले समय में और मजबूती के साथ साकार होगा।









