पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) : अयोध्या समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता स्वर्गीय राज बहादुर यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी स्थित सपा जिला कार्यालय में जिला एवं महानगर कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष, समर्पण और संगठनात्मक योगदान को याद किया। सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि राज बहादुर यादव ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से काम किया। उनके संगठनात्मक कौशल, संघर्षशील व्यक्तित्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीय व्यवहार ने पार्टी को मजबूत आधार दिया। उनका जीवन समाजवादी मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि राज बहादुर यादव की समाजवादी विचारधारा के प्रति निष्ठा और संघर्ष कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उनके विचारों और बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने वाले ऐसे समर्पित नेताओं का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज बहादुर यादव ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय समाजवादी आंदोलन और संगठन को मजबूत करने में लगाया। उनकी सादगी, संघर्ष और कार्यकर्ताओं के प्रति अपनापन आज भी पार्टीजनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम, शावेज जाफरी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, ओरौनी प्रसाद पासवान, अंसार अहमद, सीताराम यादव, मोहम्मद असलम, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अश्विनी यादव ‘छोटू’, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, रितेश यादव, जिला पंचायत सदस्य अतुल यादव, युवा नेता विशाल यादव, जितेंद्र यादव, युवजन सभा के प्रदेश सचिव अखिलेश यादव, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अजय यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सुनील शर्मा, अभय तिवारी और वीरेंद्र गौतम सहित जिला एवं महानगर कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।






