समालखा, पानीपत: संत नामदेव ट्रस्ट समालखा के फाउंडर मेंबर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दलबीर रोहिल्ला जी के जन्मदिन के अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। वर्तमान में पेरिस (फ्रांस) में रह रहे दलवीर रोहिल्ला जी के साथ ट्रस्ट पदाधिकारियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़कर केक काटा और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर अशोक रोहिल्ला, श्याम रोहिल्ला, तानिया रोहिल्ला, सुमित रोहिल्ला सहित ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की और भविष्य में भी उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग की कामना की।







