समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

पांचवा आयाम (हनुमान शरण पांडे):गोंडा जिले के तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी नेता राम भजन चौबे के आवास से मोटरसाइकिल रैली निकाल कर हाथों में झंडा बैनर लेकर नारे लगाते हुए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने महाराजा देवी बक्श सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज के खेल मैदान में सभा आयोजित किया गया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार बेरोजगारी ,बिजली की समस्याओं,किसानोंकी समस्याओं , निजीकरण बंद करने तथा किसानों नौजवानों का उत्पीड़न रोकने को लेकर एक ज्ञापन उपजिला अधिकारी तरबगंज को दिया।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता राम भजन चौबे, कृष्ण नारायण उर्फ केटी तिवारी, मनोज कुमार चौबे, विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह ,विवेक सिंह बाबा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रियल एस्टेट कारोबारी मानसिंह ने पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा से की मुलाकात

    नई दिल्ली, (तानिया रोहिल्ला): रियल एस्टेट कारोबारी मानसिंह ने दिल्ली में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा से मुलाकात कर हरियाणा के रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न…

    सांकेतिक भाषा ने जोड़े दिल, पुलिस ने सीखा मूक-बधिरों का दर्द समझना

    पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह) : अयोध्या अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर सीओ परिसर में जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *