सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

गोंडा (हनुमान शरण पांडे):जिले के तरबगंज तहसील के नगवा गांव में सरकारी भूमि में बने 26 परिवारों के मकान को तहसील प्रशासन द्वारा हाई कोर्ट के आदेश पर हटा दिया गया। बेघर हुए गरीबों को पट्टा व आवास तथा मुआवजा दिलाए जाने हेतु जिले के छह विधायकों ने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोंपा पत्र सभी विधायकों ने बेघर हुए गरीबों को आवासीय पट्टा तथा उचित मुआवजा तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की मांग की।मनकापुर विधायक राम प्रसाद शास्त्री तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडे कटरा विधायक बावनसिंह मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी गौर की विधायक प्रभात कुमार वर्मा व करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह संयुक्त रूप से एक पत्र मुख्यमंत्री को दिया।मनकापुर विधायक ने मुख्यमंत्री से मानवीय आधार पर बेघर हुए प्रभावित परिवारों को जमीन का पट्टा और उचित मुआवजा देने की मांग की तथा सरकारी जमीन के विनिमय की प्रक्रिया को सरल करने की मांग की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    डॉ. अमाया शर्मा दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल

    हिमाचल प्रदेश। चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमेया शर्मा ने वर्ष 2026 में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *