पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:कोतवाली नगर पुलिस ने सरिया चोरी के मामले में 19 वर्षीय आरोपी शेखर यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल और 800 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को 6 सितंबर को परिक्रमा मार्ग स्थित बेरासो बाबा मंदिर के पीछे मांझा की झाड़ियों के पास से पकड़ा गया।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में साहबगंज चौकी प्रभारी आदर्श विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के पास से 12 एमएम सरिया के पांच बंडल, 10 एमएम सरिया के तीन बंडल और मुकदमे से संबंधित 800 रुपये बरामद हुए।नगर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए संदिग्धों और चोरी की घटनाओं में संलिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस टीमों को प्रभावी कार्रवाई और क्षेत्र में सतर्क गश्त के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखते हुए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। चोरी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र को और प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक नरेंद्र बहादुर सिंह, शुभम सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही।







