सर्व समाज के विश्वास और भाईचारे से ही मजबूत होगा राष्ट्र: कैप्टन अभिमन्यु

पांचवा आयाम/(ललित) :पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सर छोटूराम जाट भवन में रविवार को सर्व समाज भाईचारा स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। समारोह में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामाजिक एकता, आपसी विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रदेशभर में सर्व समाज को एक मंच पर लाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से भाईचारा स्नेह मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक हरियाणा के लगभग 11 जिलों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि देश तभी मजबूत होगा जब सभी समाज आपसी विश्वास बहाल करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। भारत के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि पंचकूला के सर छोटूराम जाट भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्व समाज की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इसके लिए उन्होंने पंचकूला के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों का हृदय से आभार व्यक्त किया।जातिवाद देशहित के खिलाफपूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या समाज में जब जातिवाद की भावना हावी होने लगे तो लोगों को देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदानों और भारत की गुलामी के दौर को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति समाज में जाति-पाति के नाम पर लोगों को बांटने का प्रयास करता है, वह भारत माता के शहीदों के बलिदान का सम्मान नहीं करता।उन्होंने कहा कि जाति का सहारा वही व्यक्ति लेता है जिसे अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास नहीं होता। समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिभा, मेहनत और आपसी सहयोग सबसे महत्वपूर्ण हैं।हर पीढ़ी की अपनी जिम्मेदारीकैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रत्येक पीढ़ी के सामने अपने समय की अलग-अलग चुनौतियां होती हैं। जो पीढ़ी समय रहते सामाजिक ताने-बाने की रक्षा करती है, वही समाज और देश को नई दिशा देती है। यदि समाज चुनौतियों के प्रति जागरूक नहीं रहेगा तो विकास की गति प्रभावित होगी।उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को छोटे-छोटे प्रयास करने चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब तक कोई दरवाजा नहीं खुलता, तब तक उसे लगातार खटखटाना चाहिए। इसी प्रकार सामाजिक परिवर्तन के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, सामाजिक सरोकार नहींकैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक है, लेकिन समाज के हित के कार्यों में सभी को एकजुट होकर योगदान देना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति और संगठन को अपने-अपने मंच से समाज सेवा और सामाजिक चेतना के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही है जो हर वर्ग के साथ समान व्यवहार करे और समाज को जोड़ने का कार्य करे।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जताया विश्वासउन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान आंदोलन के समय विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर निर्णय लिए थे। उन्होंने कहा कि आज देश के युवाओं, विशेषकर नई पीढ़ी (Gen-Z), का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर दिखाई देता है और नेतृत्व को हर वर्ग के हित में कार्य करना चाहिए।हरियाणवी गीतों में अश्लीलता पर खाप पंचायतों की पहल सराहनीयमहम में खाप पंचायतों द्वारा हरियाणवी गीतों में बढ़ती अश्लीलता और अभद्रता के विरोध में उठाए गए कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति और लोकगीतों में अशोभनीय भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *