सीएचसी कटरा बाजार में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

गोण्डा – जिले में महिला कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कटरा बाजार में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डा. अरुण कुमार सिंह ने केक काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता फैल रही है। डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर ने कहा कि शासन व निदेशालय के निर्देश पर कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर किया जाना है, आज उक्त के क्रम में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा  रहा है ,साथ ही यह भी बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना सरकार की महत्वाकांक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं का उत्थान है। उन्हें शिक्षित बनाकर समाज से जोड़ना है। जेण्डर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने महिलाओं व अन्य लोगों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी देते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी,साथ ही यह भी बताया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन्म लेने वाली 11 बच्चियों को हिमालया बेबी किट कपड़ा व तौलिया वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य योजनाओं के पंपलेट भी वितरित किए गए इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार राव इस डॉक्टर इंदु राणा बीसीपीएम धनिक राय डब्ल्यू ई बी शशिलताआदि मौजूद रही।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *