‘सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम

ढकौली, सप्त स्वरांजलि म्यूजिकल क्लब की ओर से रविवार को ढकौली स्थित होटल ली मिराज में मेगा म्यूजिकल इवेंट ‘सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुराने हिंदी गीतों की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को संगीत के सुनहरे दौर की यादों में डुबो दिया।
कार्यक्रम में हरियाणा के सेवानिवृत्त एडीजीपी आर.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं क्विज मास्टर किशोर कुमार शर्मा एवं डॉ. मनजीत सिंह बाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पंचकूला के बटवाल गांव के सरपंच एवं समाजसेवी बिधि चंद, खेतपुराली गांव के सरपंच एवं समाजसेवी देवेंद्र शर्मा तथा बरवाला पंचकूला के एमसी देवेंद्र कुमार शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।संगीतमय कार्यक्रम में क्लब से जुड़े विभिन्न गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मधुर नगमों और पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह संगीत और पुरानी यादों से सराबोर रहा।आयोजकों ने बताया कि ‘सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ का उद्देश्य पुराने सदाबहार गीतों के माध्यम से संगीत प्रेमियों को एक साथ जोड़ना और सुनहरे दौर की यादों को फिर से जीवंत करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमियों ने हिस्सा लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    27 बार मानव सेवा, नौवीं बार प्लेटलेट्स दान; विनय के जज्बे को खाकी वाले गुरुजी का सलाम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या इंसानियत की सेवा का जज्बा हो तो रक्त की एक बूंद भी किसी के लिए जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। कृषि…

    सपा महानगर की कमान फिर श्याम कृष्ण को, हामिद और श्रीचंद को भी जिम्मेदारी

    पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के अनुमोदन के बाद अयोध्या महानगर संगठन में एक बार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *