सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से स्थापित CCTV कैमरों का सांसद मनीष तिवारी ने किया उद्घाटन।

चंडीगढ़: सेक्टर-19 डी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट भूपिंदर सिंह गिल ने बताया कि चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने 10 अक्टूबर को सेक्टर-19 डी में MPLADS फंड से स्थापित CCTV कैमरों का उद्घाटन किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सेक्टर-19 के निवासियों ने भाग लिया।यह परियोजना क्षेत्र में सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। CCTV कैमरों की स्थापना से सार्वजनिक स्थानों की निगरानी बेहतर होने तथा निवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है।एडवोकेट गिल ने कहा कि सांसद मनीष तिवारी ने MPLADS फंड के माध्यम से चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए सहयोग प्रदान किया है।सेक्टर-19 डी के निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सांसद का अभिनंदन किया।रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने क्षेत्र की सुरक्षा से जुड़ी इस पहल के लिए सांसद एवं संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग जारी रहने की उम्मीद जताई।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    डॉ. अमाया शर्मा दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल

    हिमाचल प्रदेश। चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमेया शर्मा ने वर्ष 2026 में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *