सेक्टर 22-B में पानी की निकासी की समस्या के समाधान के लिए पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू

चंडीगढ़:- आज सेक्टर 22-B में गुरुसाहिब जी की अरदास के उपरांत पानी की निकासी वाली पाइपों को बिछाने का कार्य शुरू करवाया गया। क्षेत्र के कई मकानों में पिछले काफी समय से पानी खड़ा होने की समस्या आ रही थी, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस अवसर पर एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल, उनकी धर्मपत्नी मोनिका बादल एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्य का शुभारंभ क्षेत्र की सबसे छोटी बच्ची करकमला के हाथों करवाया गया। एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और वे वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर मोनिका बादल ने कहा कि महिलाओं और परिवारों को होने वाली परेशानियों का समाधान करना बेहद जरूरी है। वे क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अंत में गुरुसाहिब जी का शुकराना करते हुए सभी के सुख-समृद्धि की अरदास की गई।

दमनप्रीत सिंह बादल
एरिया पार्षद, वार्ड नंबर 17
सेक्टर 22 एवं 23, चंडीगढ़

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *