स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील सेवा का आयोजन

पंचकूला (नेहा पांडेय ):अंबाला/बरवाला,:भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस (SDDGPI) परिसर में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ छबील सेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों, मरीजों के परिजनों, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों को ठंडी मीठी छबील वितरित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के जनरल सेक्रेटरी अमित जिंदल ने अपने कर-कमलों से छबील वितरित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए हमें समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस शिक्षा के साथ-साथ *सेवा, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों को सदैव प्राथमिकता देता है।कार्यक्रम के दौरान डीन इंस्टीट्यूशनल वेलफेयर ईर. आशिमा ठाकुर एवं डेंटल की प्रिंसिपल डॉ. निधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उन्होंने भी छबील वितरण में सहभागिता कर सेवा भावना का संदेश दिया।कार्यक्रम में संस्थान के संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने छबील ग्रहण कर संस्थान के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।सुश्री अंकिता अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक (प्रबंधन) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के जनरल सेक्रेटरी श्री अमित जिंदल के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित यह छबील सेवा समाज के प्रति संस्थान की सेवा भावना एवं सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि स्वामी देवी दयाल ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    बराड़ा में अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरुद्ध विभाग की सख्त कार्रवाई, कई कनेक्शन काटे गए

    अंबाला :(निखिल सोबती)जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बराड़ा में विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान अप मंडल अभियंता सुभाष कागड़ा…

    पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    अंबाला :(निखिल सोबती)पुलिस डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर में आज ह्यूमन फाउंडेशन संस्था के मार्गदर्शन में “तत्व बोध” प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *