हरियाणवी फिल्म ‘जो लेख लिखे राम नै’ 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

चंडीगढ़/हरियाणा। शहीद सैनिक के बलिदान और उसके परिवार के साहस व संघर्ष पर आधारित हरियाणवी फिल्म ‘जो लेख लिखे राम नै’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 9th Root International Films Pvt. Ltd. द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक रोहित कौशिक हैं। फिल्म में राजेंद्र गुप्ता और संगीता जांगड़ा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।फिल्म में साक्षी ओलियान , आरज़ू, , अल्पना सुहासिनी, डिंपल और जितेंद्र सहित अन्य कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म के निर्माता शालभ कंबोज हैं। तकनीकी टीम में विमल एस. मिश्रा (डीओपी), जे डी सिंह (एडिटिंग) और गोपाल (संगीत) शामिल हैं। गायक दीपेश राही, रूपेश राही, मुकेश राही सुनील काकरान ने फिल्म की पूरी टीम को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से फिल्म देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक फौजी भाई की जिंदगी, उसकी शहादत और उसके परिवार के हौसले की भावनात्मक कहानी है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    डॉ. अमाया शर्मा दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल

    हिमाचल प्रदेश। चितकारा यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमेया शर्मा ने वर्ष 2026 में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *