अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के तहत आज सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित हुई योग रिहर्सल, अधिकारियों ने भी योग अभ्यास कर तैयारियों का लिया जायजा

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय योग समारोह को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और आयोजन प्रबंधन को लेकर व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और सफल तरीके से संपन्न कराया जा सके।इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसीपी विक्रम नेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में लगभग 10 हजार लोग एक साथ योग अभ्यास करेंगे। इस भव्य आयोजन में हरियाणा पुलिस और आईटीबीपी के जवान भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों की भी भागीदारी रहेगी, जिनकी सुविधा और समन्वय के लिए विशेष रूप से लायजन ऑफिसरों की नियुक्ति की गई है।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को प्रभावी बनाए रखने के लिए लगभग 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि करीब 500 पुलिसकर्मी स्वयं योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।एसीपी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले प्रतिभागी प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा कारणों से परेड ग्राउंड में किसी भी प्रकार का बैग लाने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिभागी अपने साथ केवल एक पानी की बोतल लेकर प्रवेश कर सकेंगे।पार्किंग व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि बसों के माध्यम से आने वाले योग प्रतिभागियों के लिए सेक्टर-5 स्थित निक बेकर के पीछे धरना स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं अन्य प्रतिभागियों, स्टाफ और कर्मचारियों के वाहनों के लिए सेक्टर-4 स्थित सरकारी कार्यालयों के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें तथा सड़क किनारे पार्किंग से बचें ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के तहत आज सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में योग रिहर्सल भी आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने भी योग अभ्यास कर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, आवागमन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा तथा डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा कि योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने पुलिस बल के साथ-साथ जिले के नागरिकों से भी योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और इस राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *