पंचकूला (दिव्या राणा): अमरटेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को प्राथमिकता देते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद , पंचकूला के सहयोग से अमरटेक्स परिसर में विशाल आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।अमरटेक्स के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण ग्रोवर की पहल पर आयोजित इस शिविर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अमरटेक्स टीम के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच की और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित व्यक्तिगत परामर्श दिया। कर्मचारियों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या, शारीरिक सक्रियता तथा आयुर्वेदिक और प्राकृतिक जीवनशैली के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।अरुण ग्रोवर ने कहा कि किसी भी संस्थान की वास्तविक ताकत उसके कर्मचारी होते हैं और उनकी खुशहाली संस्था की प्रगति से सीधे जुड़ी होती है। अमरटेक्स अपने कर्मचारियों को केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानता है।शिविर में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया। यह आयोजन कर्मचारी कल्याण के प्रति अमरटेक्स की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।







