अमृतसर, (तानिया रोहिल्ला): अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार सुबह नशे के लिए संवेदनशील इलाकों में बड़ी तलाशी मुहिम चलाई। इस दौरान करीब 11 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि कई वाहनों को कब्जे में लेकर उनकी जांच की गई।डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर रविंदर पाल सिंह संधू की निगरानी में करीब 150 पुलिसकर्मियों और कमांडो की कई टीमें इस अभियान में शामिल हुईं। एडीसीपी सिटी-1 योगेश्वर सिंह, एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह, संबंधित थानों के एसएचओ और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।पुलिस टीमों ने अन्नगढ़, वाल्मीकि मोहल्ला, शेखा बाजार सहित आसपास के इलाकों को घेरकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों की भी गहन जांच की गई तथा दस्तावेजों और वाहन मालिकाना हक का सत्यापन किया गया।पुलिस ने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों की भी तलाशी ली। अधिकारियों के अनुसार, अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा बेचने वालों, सप्लायरों और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान करना था।डीसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने स्वयं विभिन्न इलाकों का दौरा कर अभियान की निगरानी की और स्थानीय निवासियों से बातचीत की। इस दौरान कई लोगों ने पुलिस को बताया कि लगातार कार्रवाई और बढ़ी निगरानी से उनके इलाकों की स्थिति में सुधार हुआ है।डीसीपी ने कहा कि पुलिस नशा तस्करों और सप्लायरों पर लगातार दबाव बनाए रखेगी और शहर में नशे के कारोबार को दोबारा पैर पसारने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से नशे की बिक्री या सप्लाई संबंधी जानकारी पुलिस को देने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और विश्वसनीय सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
वर्ष 2025 में 64 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 73 बाल विवाह समय रहते हस्तक्षेप करके रोके गए
चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला):पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाल विवाह जैसी…







