अमृत भारत स्टेशनों की रफ्तार पर डीआरएम की नजर, यात्री सुविधाओं और संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या:उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को लखनऊ–बाराबंकी–अयोध्या कैंट–सुल्तानपुर रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं, परिचालन और संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बाराबंकी स्टेशन पर डीआरएम ने प्लेटफॉर्म शेड, कंट्रोल रूम, वॉशरूम, टिकट काउंटर, खानपान स्टॉल और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया। यहां 33.42 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इसके बाद रुदौली से अयोध्या की ओर रेलखंड और समपार संख्या 141-सी/1ई की संरक्षा व्यवस्था देखी गई।अयोध्या कैंट और भरतकुंड स्टेशनों पर भी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। भरतकुंड स्टेशन पर 17.04 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन भवन एवं अन्य विकास कार्य हो रहे हैं। निरीक्षण के दौरान लेवल क्रॉसिंग संख्या 27-C/E-3 की संरक्षा व्यवस्था भी परखी गई। सुल्तानपुर स्टेशन पर 36.85 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे पुनर्विकास और यात्री सुविधाओं के विस्तार की प्रगति का जायजा लिया गया।डीआरएम ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने स्वच्छता, संरक्षा और आधुनिक यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    नाथपा बांध से 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील

    शिमला (दिव्या राणा) नाथपा बांध में रेडियल गेट नंबर-3 के रखरखाव कार्य के चलते 31 अगस्त 2026 को अपराह्न 3:30 बजे से 4:30 बजे तक लगभग 520 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी…

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *