अयोध्या में खेल, स्वाद और मस्ती का नया ठिकाना, ‘अवध स्टेडियम एंड कैफ़े’ का भव्य शुभारंभ

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में खेल, खानपान और मनोरंजन को एक साथ जोड़ने की पहल के रूप में ‘अवध स्टेडियम एंड कैफ़े’ का भव्य शुभारंभ हुआ। ‘खेलो, खाओ और चिल करो’ की थीम पर आधारित यह प्रतिष्ठान युवाओं को खेल के रोमांच, स्वादिष्ट व्यंजनों और दोस्तों के साथ खुशनुमा पल बिताने का नया अवसर प्रदान करेगा।अवध स्टेडियम एंड कैफ़े में क्रिकेट के लिए टर्फ, फुटबॉल खेलने की सुविधा, अमृतसरी व्यंजनों का स्वाद और कॉफी का आनंद एक ही परिसर में उपलब्ध कराया गया है। यह पहल अयोध्या में बदलते शहरी परिवेश के बीच युवाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन के नए विकल्प विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।खेल और सकारात्मकता को मिलेगा बढ़ावा शुभारंभ समारोह में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, रिकाबगंज एवं हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत अमृत दास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में प्रतिष्ठान की नई शुरुआत को अयोध्या में खेल, स्वाद और मेल-मिलाप की संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पहल के रूप में देखा गया।भाजपा अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा, “अयोध्या भगवान श्रीराम की आस्था और संस्कारों की नगरी है। यहां युवाओं के लिए खेल और स्वस्थ मनोरंजन की सुविधाओं का विस्तार होना सकारात्मक बदलाव है। ऐसी पहल युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, सक्रिय जीवनशैली अपनाने और आपसी सद्भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। हमें उम्मीद है कि यह प्रतिष्ठान शहर के युवाओं और परिवारों के लिए एक पसंदीदा स्थान बनेगा।”आस्था की नगरी में आधुनिक सुविधाओं की नई पहल प्रतिष्ठान के ऑनर शांतनु कृष्णा सिंह ने कहा, “अवध स्टेडियम एंड कैफ़े शुरू करने के पीछे हमारा उद्देश्य अयोध्या के लोगों को एक ही स्थान पर खेल, स्वाद और मनोरंजन का बेहतर अनुभव उपलब्ध कराना है। हम चाहते हैं कि युवा यहां खेल के मैदान में ऊर्जा और उत्साह के साथ समय बिताएं तथा परिवार और मित्रों के साथ सुखद यादें संजोएं। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी में इस नई पहल की शुरुआत हमारे लिए गर्व और भावनात्मक जुड़ाव का अवसर है। हमारा प्रयास रहेगा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं, अच्छा खानपान और आत्मीय वातावरण मिले।”
अवध स्टेडियम एंड कैफ़े की शुरुआत से अयोध्या में मनोरंजन और खानपान के क्षेत्र में एक नया विकल्प जुड़ा है। खेल गतिविधियों और कैफ़े संस्कृति का यह मेल युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ शहर की आधुनिक होती जीवनशैली को भी नई पहचान दे सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनने का…

    श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

    चंडीगढ़/श्री मुक्तसर साहिब (तानिया रोहिल्ला):पंजाब सरकार द्वारा किसानों के कल्याण और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब की कैबिनेट मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *