उपायुक्त ने धामण भोज टिपरा निवासी की बारीश का पानी भरने की शिकायत व गंदे पानी की निकासी की मांग पर डीडीपीओ को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

पंचकूला, 22 जून- उपायुक्त सतपाल शर्मा ने लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज गांव धामण भोज टिपरा निवासी की घर में बारीश का पानी भरने की शिकायत पर गंदे पानी की निकासी व डंगा लगवाने की मांग पर संज्ञान लेते हुए डीडीपीओ को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।उपायुक्त लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में आज जिलावासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उपायुक्त ने समाधान शिविर में जिलावासियों की फैमली आईडी, आय कम करवाने, राशन कार्ड बनवाने सहित 6 समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर बिना विलंब किए समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं समाधान शिविर में उपस्थित रहे, अपनी जगह किसी प्रतिनिधि को न भेजे।
उपायुक्त ने इससे पूर्व जन संवाद, सीएम विंडो, रिओपन व लंबित शिकायतों की सभी विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा व समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वीरवार तक सभी समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता व तय समय सीमा में उनका निवारण करें ताकि जिलावासियों को प्रशासन की ओर से दी जा रही सेवाओं का लाभ व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का फायदा मिल सके।उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिले में समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग अलग कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर हो सके। इसी उद्देश्य के साथ प्रत्येक सोमवार व वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारी एक ही स्थान पर उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनते है और उनका समाधान करते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविर में जुड़ कर लोगों से फीडबैक लेते है। उपायुक्त ने अधिकारियों को समाधान शिविर में आने वाली सभी समस्याओं का बिना विलंब के जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, नगराधीश जागृति, तहसीलदार सुरेश कुमार, एमिनेंट पर्सन सत्यवान भारद्वाज, परमजीत सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास एवं पंचायत, आबकारी व कराधान, मत्स्य, वन, महिला बाल विकास, समाज कल्याण, नगर निगम, पुलिस सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *