ऊर्जा मंत्री अनिल विज मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से

चण्डीगढ (तानिया रोहिल्ला) : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल की एक्सटेंशन को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस संबंध में आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उन्होंने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के विस्तार के लिए साथ लगती सैन्य भूमि लेने की बात की है। उन्होंने बताया जब अम्बाला छावनी बसी थी उस समय यहां जनसंख्या लगभग 30-40 हजार थी और उसी हिसाब से उन्होंने अस्पताल की जगह छोड़ी थी, अब जनसंख्या लगभग तीन-चार लाख हो चुकी है जिस वजह से अस्पताल की जगह कम पड़ रही है। सही विज ने बताया कि इस मामले में रक्षा मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है.

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *