एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति शर्मा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला)-एशियन गेम्स 2026 में तीरंदाजी की महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हरियाणा की बेटी एवं जींद जिले के रिटोली गांव निवासी कीर्ति शर्मा का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली ने सम्मान समारोह में पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इस अवसर पर मोहन लाल बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा बधाई पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कीर्ति शर्मा के आगमन पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और देशभक्ति के नारों के साथ उनका स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए बड़ौली ने कहा कि कीर्ति शर्मा की उपलब्धि पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बेटियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कीर्ति शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धियां केवल पदक तक सीमित नहीं रहतीं, बल्कि वे युवा पीढ़ी को मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती हैं। कीर्ति शर्मा की यह उपलब्धि विशेष रूप से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। बड़ौली ने कीर्ति शर्मा को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, गांव, जींद जिले और पूरे हरियाणा को गर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, खेल प्रेमी एवं कीर्ति शर्मा के परिजन उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *