एसपी ग्रामीण समेत 30 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नति, पुलिस सेवा में उपलब्धि का नया अध्याय

उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों के लिए गुरुवार का दिन बड़ी उपलब्धि लेकर आया। विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में प्रदेश के 30 वरिष्ठ पीपीएस अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) कैडर में पदोन्नति के लिए चयनित किया गया। इस सूची में अयोध्या जनपद में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर तैनात बलवंत चौधरी का नाम भी प्रमुखता से शामिल है।पदोन्नति के लिए चयनित अधिकारियों में वर्ष 1997, 1998, 1999 एवं 2000 बैच के अधिकारी शामिल हैं। डीपीसी की संस्तुति के बाद इन अधिकारियों को आईपीएस कैडर में पदोन्नत किए जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इसे प्रदेश पुलिस सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।आईपीएस कैडर में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में बलवंत चौधरी के अलावा सुरेश चंद्र रावत, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार वास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह-प्रथम, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, वंशराज सिंह यादव, डॉ. कृष्णा गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, राहुल वास्तव, राजेश कुमार पांडेय-प्रथम, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पुणेंद्रु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तण्ड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी, देवेश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार एवं सिद्धार्थ शामिल हैं।अयोध्या में तैनात एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के आईपीएस कैडर में चयन की खबर से पुलिस विभाग एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। इसे उनकी दीर्घकालिक सेवा, प्रशासनिक दक्षता और उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान माना जा रहा है। पुलिस महकमे में इस पदोन्नति को अनुभव, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की पहचान के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा तक का यह सफर न केवल संबंधित अधिकारियों की उपलब्धि है, बल्कि युवा पुलिस अधिकारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    33% महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जिला सचिव से मिला महिला समिति प्रतिनिधिमंडल

    सन्नी कथूरिया। पानीपत (सन्नी कथूरिया):…..।बुधवार को अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का प्रतिनिधिमंडल 33% महिला आरक्षण विधेयक को मानसून सत्र में लागू करवाने की मांग को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)…

    राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाए दो विशाल भंडारे

    पंचकूला(राजकुमार)अपनी निस्वार्थ सेवाओं से जन जन के मन में अपना स्थान बना चुके राम सेवादार ट्रस्ट ने मंगलवार की संध्या दो विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडाराकमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *