कालका व पिंजौर में अतिक्रमण हटाने के निर्देश, एसडीएम संयम गर्ग ने मार्केट एसोसिएशनों के साथ की बैठक

पंचकूला (नेहा पांडेय ):पंचकूला : एस०डी०एम०, कालका संयम गर्ग द्वारा कालका एवं पिंजौर शहर की मार्केट एसोसिएशनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एसोसिएशनों को एक सप्ताह के भीतर सरकारी भूमि से सभी प्रकार के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।बैठक में कालका नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) तथा पुलिस विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशनों की लंबित मांगों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिनमें सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कलेक्शन, पेयजल सुविधा, पार्किंग व्यवस्था एवं सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता शामिल हैं।बैठक के उपरांत एस०डी०एम० कालका द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ कालका मार्केट से पिंजौर मार्केट तथा नालागढ़ रोड तक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़कों पर मौजूद अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम से पूर्व सभी नालों की समुचित सफाई तथा आवश्यक मरम्मत कर उन्हें कवर करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। इसके अतिरिक्त एसडीओ लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें), कालका को उनके अधीन ग्रीन बेल्ट की सफाई एवं अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए।एस०डी०एम० कालका ने आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़कों पर मौजूद सभी गड्ढों को भरने तथा आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नगर परिषद, कालका को सड़क किनारों पर कूड़े के ढेरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा इसके स्थायी समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उपरोक्त कार्यवाही को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *