कृषि विश्वविद्यालय में खेत बचाओ अभियान में जनपद के कृषकों द्वारा प्रतिभाग

भारत सरकार द्वारा जून माह में संचालित खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम में मा.शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कृषि अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषकों को संबोधित किया तथा कृषकों से जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का आवाह्न किया । कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर एवं शिवकुमार मौर्य, वी.आर. समग्र जलवायु फल एवं औषधि शोध संस्थान रायपुर वजीरगंज द्वारा उन्नत कृषि तकनीक का स्टाल लगाकर कृषि अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषको को खेती की तकनीकी जानकारी प्रदान की । अभियान में मा. सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार,मा. बलदेव सिंह औलख कृषि राज्य मंत्री, डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कुलपति,पंकज त्रिपाठी निदेशक कृषि, डॉ.राघवेंद्र प्रताप सिंह निदेशक अटारी,डा. राम बटुक सिंह निदेशक प्रसार सहित कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर के डॉ.एस.के. वर्मा,डॉ.राम लखन सिंह, डॉ.डी.के. श्रीवास्तव,डॉ. ज्ञानदीप गुप्ता, उत्कर्ष विजय सिंह, विक्रम सिंह यादव आदि ने प्रतिभाग किया। संतोष कुमार द्विवेदी उप कृषि निदेशक के मार्गदर्शन में वीरेंद्र कुमार यादव बीटीएम कृषि विभाग नवाबगंज के नेतृत्व में राम बहादुर सिंह, ओम प्रकाश पांडे, विक्रम यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह, शीला देवी, कुसुम लता, सुमित्रा आदि कृषकों तथा कृषक महिलाओं ने विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर खेती की तकनीकी जानकारी प्राप्त की ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *