चंडीगढ़ः भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया. इस दौरान बीजेपी ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को बनाया है. अर्चना से पहले मोहन लाल बडौली प्रदेश अध्यक्ष थे. अर्चना गुप्ता इससे पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री थीं. इसके अलावा पानीपत जिले की बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष और पानीपल की बीजेपी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. अर्चना गुप्ता एक जानी-मानी चिकित्सक और रेडियोलॉजिस्ट भी हैं.







