गनौर तहसील में पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, सुरेंद्र कुमार बने प्रधान

गनौर ( ब्यूरो रिपोर्ट ) : गनौर तहसील में शनिवार को पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन, सोनीपत के प्रधान प्रमोद कुमार और महासचिव विकास हुड्डा के निर्देशन में तहसील गनौर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।नई कार्यकारिणी में सुरेंद्र कुमार को प्रधान, विकास राठी को उपप्रधान, सचिन को सचिव, नीरज त्यागी को कोषाध्यक्ष, विन त्यागी को ऑडिटर, अरुण कंडे को मीडिया प्रभारी, राजेश मलिक को वरिष्ठ सलाहकार तथा नीतू सैनी, तमन्ना और पंकज को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई।इस अवसर पर पूर्व प्रधान दिनेश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में पटवारी एवं कानूनगो मौजूद रहे। पूर्व प्रधान दिनेश गोस्वामी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया और संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।नवनियुक्त प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा तथा अंडर ट्रेनिंग पटवारियों को उनकी स्टेशन पोस्टिंग दिलाने में हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

    चंडीगढ़, (तानिया रोहिल्ला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से…

    “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलॉस्फर और गाइड’: मंत्री अनिल विज”

    अम्बाला, (तानिया रोहिल्ला) – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *