गांधी जयंती पर स्वच्छता का संकल्प, अयोध्या धाम सहित रेलवे में गूंजा बापू का संदेश

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में स्वच्छता, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रेलवे स्टेडियम चारबाग से शुरू हुए कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाईकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद रेलवे स्टेडियम से लखनऊ रेलवे स्टेशन तक स्वच्छता रैली निकाली गई। रेलवे स्टेशन के सामने गांधी पार्क में सुनील कुमार वर्मा सहित अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान गांधी जी के स्वच्छता और सादगी के संदेश को याद करते हुए स्वच्छ रेलवे परिसर के निर्माण का संकल्प लिया गया।
चारबाग रेलवे स्टेशन के प्रथम पोर्टिको में वेस्ट-टू-आर्ट मॉडल, सफाई रसायनों और उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। चयनित क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स (CTUs) का प्रदर्शन भी किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने डीआरएम कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। लखनऊ स्टेशन परिसर में 2 से 15 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 37वें गांधी पुस्तक मेले का भी शुभारंभ किया गया। सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार और जीवन दर्शन आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने लोगों से गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। गांधी जयंती के अवसर पर अयोध्या धाम सहित वाराणसी जंक्शन, अयोध्या कैंट, प्रयाग जंक्शन, सुल्तानपुर और रायबरेली समेत लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों और रेलवे प्रतिष्ठानों में भी स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह सहित अधिकारी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे। मंडल ने स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर के निर्माण के लिए स्वच्छता अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अरावली इंटरनेशनल स्कूल, डीएलएफ वैली में मूल्य शिक्षा सत्र का आयोजन

    पंचकूला, (दिव्या राणा): सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पंचकूला ने अरावली इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से मूल्य शिक्षा पर एक क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सुश्री वीना…

    महिलाओं की डिजिटल रामलीला का भूमि पूजन संपन्न 11 अक्टूबर से होगा मंचन – सी एम नायब सैनी करेंगे शुभारंभ

    जीरकपुर (दिव्या राणा) : दिव्यविस्ता ‘जड़ों से जुड़ो’ की ओर से महिलाओं द्वारा प्रस्तुत विश्व की प्रथम डिजिटल महिला रामलीला के आयोजन की विधिवत शुरुआत 9 अक्टूबर को भूमि पूजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *