गांव हड़ौली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचीं कुमारी सैलजा

हरियाणा (ब्यूरो रिपोर्ट ):हरियाणा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य कुमारी सैलजा ने रविवार को जिला फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के गांव हड़ौली में नागपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय के उद्घाटन एवं कार्यकर्ता बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए उन्हें जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में फतेहाबाद के जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जय पाल सिंह लाली, नागपुर ब्लॉक अध्यक्ष गुरजिंदर जोहल, देवराज हड़ौली, रतिया ब्लॉक अध्यक्ष गुरसेवक, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष परमजीत कौर, सुरेंद्र वर्तिया, बलजिंदर ठरवी, चौधरी सुधीर गोदारा, अजय मेहता, एडवोकेट सीताराम, सुभाष बिश्नोई, सजिंदर बेनीवाल, मास्टर सतबीर भूथन, मोहनलाल, कल्याण सिंह भादू, श्याम सुंदर बंसल, विक्की कंबोज, परमजीत गरोहा, जगजीत सिंह फौजी, काशी राम (चेयरमैन, टोहाना), लवप्रीत, सरदार मंजीत सिंह, सरपंच तरसेम सिंह, सरदार राजपाल सिंह, गुरदीप चहल, सरदार सुखदेव सिंह, कवर सिंह सिरडान, वासुदेव गोदारा, मंगत राम थानेदार, सूरज प्रकाश नंबरदार, राजेश चाड़ीवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाली पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़े। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के विश्वास में निहित होती है। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने हरियाणा की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, डकैती, गोलीबारी, फिरौती तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है। सांसद ने फतेहाबाद जिले के खाराखेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई हत्या की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस जघन्य हत्या के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय स्थापित हो सके। कुमारी सैलजा ने कहा कि हाल ही में पानीपत में आधी रात पेट्रोल पंप पर सात बदमाशों द्वारा सेल्समैन के साथ मारपीट कर लगभग 1.25 लाख रुपये की लूट की घटना भी कानून व्यवस्था की विफलता का स्पष्ट उदाहरण है। यदि अपराधी खुलेआम वारदात कर आसानी से फरार हो रहे हैं तो यह सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है।

उन्होंने कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में कानून का भय समाप्त होता जा रहा है। राज्य सरकार का पहला दायित्व नागरिकों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां इसके विपरीत दिखाई दे रही हैं। कुमारी सैलजा ने कहा कि जनता केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि प्रभावी कानून व्यवस्था चाहती है। सरकार को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश में हाल के दिनों में हुई सभी गंभीर आपराधिक घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा कानून व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान शांति, सुरक्षा और विकास से होनी चाहिए। सरकार को राजनीतिक प्रचार से ऊपर उठकर जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि सुरक्षित समाज ही समृद्ध प्रदेश की सबसे बड़ी पहचान होता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *