घग्घर नदी के किनारे गूंजा मां गंगा का जयघोष, श्रद्धालुओं ने की सामूहिक आरती

पंचकूला(दिव्या राणा): गंगा समग्र की ओर से मंगलवार को घग्घर नदी के किनारे सेक्टर-21 स्थित छठ पूजा घाट पर मां गंगा की सामूहिक आरती एवं पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। शाम 6 बजे आयोजित कार्यक्रम में ट्राई-सिटी से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल विशेष रूप से पहुंचे और मां गंगा की सामूहिक आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ पार्षद राकेश गोयल और पार्षद विनोद जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी मां गंगा की आरती की। कार्यक्रम में शिवालिक बोर्ड के चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर, हरियाणा के प्लानिंग डायरेक्टर राजवीर भारद्वाज तथा जिला बागवानी अधिकारी अशोक शर्मा भी उपस्थित रहे।आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने मां गंगा के जयकारे लगाए। इस अवसर पर गंगा समग्र के पंचकूला जिला संयोजक प्रवीन जांगड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नदियों का धार्मिक, आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक रूप से विशेष महत्व है। नदियां केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि जीवनदायिनी और देश की अमूल्य धरोहर हैं।उन्होंने कहा कि मां गंगा की आरती के माध्यम से लोगों को धार्मिक आस्था के साथ-साथ नदी संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है। नदियों को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। नदियों में कूड़ा-कचरा एवं किसी भी प्रकार की गंदगी नहीं डालनी चाहिए।
प्रवीन जांगड़ा ने कहा कि गंगा समग्र द्वारा प्रत्येक मंगलवार को घग्घर नदी के किनारे सामूहिक आरती के माध्यम से लोगों को नदियों के महत्व से जोड़ने तथा उनके संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल रखने का संकल्प लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *