चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

(हनुमान शरण पांडे) : गोंडा चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स लिमिटेड द्वारा आज दिनांक 21 सितम्बर 2026 को ग्राम पिपरी नारायनपुर विकासखंड तरबगंज जनपद गोंडा में सीड टु हार्वेस्ट योजनांतर्गत कृषक प्रशिक्षण आयोजित किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयनाथ वर्मा ग्राम प्रधान नारायणपुर ने कृषकों से फसलों में संतुलित उर्वरक प्रयोग करने का आह्वान किया । नमन पांडे विपणन प्रबंधक चंबल फर्टिलाइजर एवं केमिकल्स लिमिटेड ने कृषकों से मृदा परीक्षण की संस्तुति के आधार पर खाद एवं उर्वरकों के प्रयोग करने की सलाह दी । उन्होंने बताया कि चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के उत्पाद गुणवत्तायुक्त हैं । खेती एवं उत्पाद से संबंधित जानकारी के लिए चंबल फर्टिलाइजर्स के टोल फ्री नंबर 18001805550 पर कॉल कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं । उन्होने चंबल फ़र्टिलाइज़र के उत्पादों उत्तम टीमोन,उत्तम वीजा, उत्तम सुपराइजा, उत्तम प्रणाम ,उत्तम कैलरिच, उत्तम सल्फीनो आदि के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी । डॉ. राम लखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने धान, खरीफ मक्का एवं गन्ना में सम सामयिक कार्य तोरिया,सरसों,रबी मक्का एवं शरदकालीन गन्ना की वैज्ञानिक खेती, दलहनी -तिलहनी फसलों में गंधक का प्रयोग, फसलों में जैव उर्वरकों का प्रयोग आदि की जानकारी दी । सौरभ मिश्रा उत्तम कृषि सेवक चंबल फर्टिलाइजर्स ने चंबल फर्टिलाइजर एंड केमिकल्स के खरपतवार प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन के उत्पादों की जानकारी दी । उन्होने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कम्पनी के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई तथा कृषकों को एकत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । इस अवसर पर यादव खाद एवं बीज भंडार नारायणपुर कांटा सहित प्रगतिशील कृषकों रामनायक यादव ,संजय यादव, राजेश यादव,प्रेमनाथ वर्मा, श्रीकांत सिंह,विजय कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती गीता देवी आदि ने प्रतिभाग कर खेती से संबंधित जानकारी एवं चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स के उत्पादों की जानकारी प्राप्त की । उत्तम का योगदान,सम्पूर्ण समाधान के नारे के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया ।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    पत्रकारों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला, चौके-छक्कों से गूंजा मैदान; खिलाड़ियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    (दिव्या राणा) : पंचकूला युवाओं को खेलों से जोड़ने, उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और आने वाली पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से…

    जल संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए जनभागीदारी जरूरी : ज्ञानचंद गुप्ता

    (दिव्या राणा) : पंचकूला जल संरक्षण, नदियों की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समग्र द्वारा मंगलवार को पंचकूला में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *