चानौत में पेयजल की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस हो – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़ (दिव्या राणा ):चण्डीगढ़, । जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि पिछले करीब 40 दिनों से हांसी के गांव चानौत में ग्रामीण पीने के पानी को लेकर आंदोलन कर रहे है, लेकिन अभी तक बेपरवाह भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। उन्होंने कहा कि इससे साफ पता चलता है कि सरकार आमजन को लेकर काम नहीं कर रही बल्कि अपने वोट बैंक की राजनीति के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की मांगों को दरकिनार कर रही है।दिग्विजय चौटाला ने आगे कहा कि जेजेपी चानौत के ग्रामीणों की मांगों को लेकर उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि आज जनता को पीने के पानी के लिए आंदोलन करने पड़ रहे है, वहीं सरकार सुशासन का ढोल पीटने में लगी हुई है। हालात इस कदर खराब हो गए है कि हरियाणा के बुजुर्ग अपनी मांगों को लेकर हाथों में हथकड़ी डालकर पैदल मार्च करने पर विवश है। यदि सरकार में थोड़ी बहुत भी शर्म बची है तो ग्रामीणों को उनकी मांग अनुसार पीने का पानी उपलब्ध करवाए और साथ ही गलत मंशा से प्रदर्शनकारियों पर दर्ज किए गए मुकदमे तुरंत वापस ले।दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आखिर ग्रामीणों का क्या कसूर है ? वह सिर्फ पानी ही तो मांग रहे हैं। प्रजातंत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के लिखे संविधान में सबको अपना हक मांगने का अधिकार है, लेकिन चानौत के जल आंदोलन को देखकर यही लगता है कि देश-प्रदेश में अंग्रेजों का शासन चल रहा है और आमजन की सुनने वाला सरकार में कोई नहीं है। दिग्विजय ने भाजपा सरकार पर तिखा प्रहार करते हुए कहा कि आखिर सरकार पर क्या दबाव है, जो वह ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं करवा रही हैं। दिग्विजय ने रात के अंधेरे में ग्रामीणों पर की गई कार्रवाई का कड़ा विरोध किया और कहा कि यह एमरजेंसी जैसे हालात भाजपा सरकार में बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था के नाम पर केवल भोले-भाले लोगों को दबाया जाता है जबकि थानों के पास ही अपराधी अपराध करके चले जाते है और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रहती है। जजपा युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार को चेताया और कहा कि यदि पुलिस ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को वापस नहीं लिया तो इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *