पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या दीपोत्सव-2026 को भव्य, दिव्य और सुरक्षित स्वरूप देने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की उपस्थिति में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता तथा सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, यातायात, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों और संगठनों से सुझाव लेते हुए दीपोत्सव में सक्रिय सहभागिता और आपसी समन्वय की अपील की गई। उद्देश्य है कि अयोध्या की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचे तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुखद अनुभव मिले।मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि दीपोत्सव अयोध्या की आस्था और सांस्कृतिक पहचान का भव्य उत्सव है।
इसकी सफलता जनसहभागिता और सभी विभागों के बेहतर समन्वय पर निर्भर है।श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।सभी संगठन और नागरिक मिलकर आयोजन को यादगार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
बैठक में नगर आयुक्त जयेंद्र, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश, एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट संजीव उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अयोध्या धाम समेत 135 रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता का संदेश, यात्रियों से मांगे सुझाव
पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या भारतीय रेल के विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 135 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों से संवाद…






