जन्मदिन की खुशी बनी हरियाली की सौगात—‘खाकी वाले गुरुजी’ ने पौधे रोपकर ऋषभ को दी अनूठी हरित शुभकामना

पांचवा आयाम (जसबीर/सच कीरत सिंह) अयोध्या जन्मदिन पर अक्सर उपहार दिए जाते हैं, लेकिन पुलिस ऑफिस में तैनात बलराम के समाजसेवी पुत्र ऋषभ शर्मा को इस बार ऐसा उपहार मिला, जो आने वाली पीढ़ियों तक हरियाली और जीवन का संदेश देता रहेगा। उनके जन्मदिन पर उपनिरीक्षक रणजीत यादव ‘खाकी वाले गुरुजी’ ने पुलिस परिवार के साथ पुलिस लाइन कैंटीन के सामने पौधारोपण कर ऋषभ को अनूठी हरित शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर बरगद और कटहल के पौधे रोपे गए। पौधों में पानी डालने के साथ ट्री गार्ड लगाकर उन्हें सुरक्षित किया गया। कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक सविता यादव, ऋषभ शर्मा, कैंटीन प्रभारी वीर बहादुर, बलराम, सहायक अध्यापक राजेश यादव और छोटी बच्ची उपस्थित रहीं।खाकी वाले गुरुजी रणजीत यादव ने कहा कि जन्मदिन पर लगाया गया एक पौधा केवल हरियाली नहीं बढ़ाता, बल्कि आने वाले कल के लिए सांसों और छांव का भरोसा भी छोड़ जाता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने और प्रत्येक शुभ अवसर को पौधारोपण से जोड़ने का संदेश दिया।जन्मदिन की खुशी जब मिट्टी से जुड़ी, तो एक स्मृति पेड़ बन गई। ऋषभ के जन्मदिन पर रोपे गए ये पौधे उनके जीवन के इस खास दिन की हरित याद बनकर बढ़ते रहेंगे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *