जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो न्याय मिलना कठिन है: चौधरी अभय सिंह चौटाला

पांचवा आयाम
चंडीगढ़ : (राजकुमार) इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार, सरकारी निधियों के कथित दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितताओं तथा बीजेपी सरकार में हुए विभिन्न घोटालों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने तथा दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने बारे एक पत्र लिखा। पत्र में कहा गया कि प्रदेश की सरकार का काम है कि प्रदेश की जनता को सुशासन, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करे। प्रदेश में बीजेपी के शासनकाल में धन के दुरूपयोग, खरीद प्रक्रियाओं में अनियमितता, ठेकों के आवंटन में कथित पक्षपात, सरकारी नौकरियों की भर्ती एवं परीक्षा में की गई धांधली तथा धान, गेहूं, रजिस्ट्री, शराब, पेपर लीक, अवैध खनन, प्राइवेट बैंकों में सरकारी फंड का अनुचित प्रयोग, छात्रवृत्ति घोटाले और नगर निगमों और पालिकाओं में हजारों करोड़ रुपए के हुए घोटालों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से घोटालों में शामिल बड़े मगरमछ खुले घूम रहे हैं।पत्र में यह भी कहा गया कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुज्जर ने फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की मीटिंग के दौरान जिसमें कई विधायक और मंत्री भी मौजूद थे, भरी सभा में किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था। उन्होंने यह तक कह दिया था कि तुम सभी ने मिलकर हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया है तुम्हारे कीड़े पड़ेंगे। इसी प्रकार मंत्री अनिल विज ने श्रम विभाग में किया गया 1500 करोड़ रुपए का घोटाला उजागर किया था। प्रदेश में बीजेपी सरकार में हुए मुख्य 9 घोटालों को लेकर भी 27 जुलाई 2020 को एक पत्र मुख्यमंत्री को लिखा था लेकिन आज तक उन पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो न्याय मिलना कठिन है। पत्र द्वारा उन्होंने आग्रह किया कि अगर बीजेपी सरकार अपने आप को साफ सुथरा बताने का दावा करती है तो सभी घोटालों की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी नियुक्त करके की जाए और दोषी चाहे कोई भी निकले उनके खिलाफ केस दर्ज करके जेल भेजा जाए।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    आप’ सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी किसानों की जमीन हड़पने की बड़ी साजिश

    चंडीगढ़, (नेहा पांडेय ):पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा लाई गई किसान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अपना संघर्ष और तेज कर दिया है। इसी कड़ी…

    आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए सीमा पार के आई.एस.आई. हैंडलरों के संपर्क में था : सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर

    चंडीगढ़(नेहा पांडेय ):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए जारी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *