ज़िगली पैट केयर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 35बी एक्सपीरियंस सेंटर में मनाया इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे का तीसरा संस्करण

पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़ । भारत के पहले ओमनीचैनल पैट केयर ब्रांड, ज़िगली पैट केयर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 35B में स्थित अपने ज़िगली पेट केयर एक्सपीरियंस सेंटर में इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे (आईएचपीडी) के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। पिछले दो संस्करणों की सफलता को आगे बढ़ाते हुए, फ्रेंडशिप डे के मौके पर आयोजित इस सालाना जश्न में पैट पेरेंट्स और उनके पैट्स इकट्ठा हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके बीच के खास रिश्ते का जश्न मनाना और साथ ही पैट्स के लिए बेहतर हेल्थकेयर को बढ़ावा देना था। इस इवेंट के दौरान, ज़िगली पैट केयर ने भारत के पैट केयर इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने और बेहतरीन गुणवत्ता की वैटेरीनेरी केयर को ज़्यादा सुलभ, इंटीग्रेटेड और कम्युनिटी-बेस्ड बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।देश भर के 15 से अधिक शहरों के 35 सेंटरों में दिन भर चले इस जश्न में 2500 से अधिक पैट्स और 3500 से अधिक पैट पैरेंट्स शामिल हुए। ‘लाइफ इज़ सिंपली, अनडिनाएबली बैटर टुगेदर’विषय पर आधारित इंटरनेशनल हैप्पी पेट्स डे 2026 में पैट्स और पैरेंट्स के लिए कई रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कॉम्पलीमेंटरी हेल्थ चैक-अप और वैलनैस कंसल्टेशन के ज़रिए उन्हें बेहतर हेल्थकेयर के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पैट फ़र्स्ट एड किट भी लॉन्च की गई, जो पैट्स की बेहतर हेल्थकेयर पर ब्रांड के फ़ोकस को और मज़बूत बनाती है। साथ ही चंडीगढ़ के ज़िगली पेट केयर एक्सपीरियंस सेंटर में पैट पैरेंट्स को वैटेरीनेरियन की देखरेख में हुई पैट फ़र्स्ट एड वर्कशॉप में हिस्सा लेने और एमरजेन्सी केयर तकनीकों सीखने का मौका मिला।
इस मौके पर ज़िगली पैट केयर के सीईओ सौरभ जैन ने कहा, “इंटरनेशनल हैप्पी पैट्स डे हमेशा से पैट्स और उनके परिवारों के बीच निःस्वार्थ प्यार का जश्न मनाने का दिन रहा है। इस साल, हम पैट्स की बेहतर हेल्थकेयर को प्राथमिकता देते हुए इस मकसद को और आगे ले जाना चाहते थे। पैट कम्युनिटीज़ को एक साथ लाकर, 24/7 बेहतर सुविधाओं, अधिक से अधिक सेंटरों पर विशेष वैटेरीनेरी सेवाओं और पैट फर्स्ट एड किट लॉन्च करके हम अपने वैटेरीनेरी इकोसिस्टम का विस्तार कर रहे हैं। ये सभी पहलें भारत का सबसे भरोसेमंद और व्यापक पैट हेल्थकेयर इकोसिस्टम बनाने के हमारे विज़न को दर्शाती हैं, जहाँ पैट पेरेंट्स को ज़रूरत पड़ने पर बेहतरीन देखभाल, विशेषज्ञों की सलाह और ज़रूरी हेल्थकेयर सेवाएँ मिल सकें। कार्यक्रम को और भी रोमांचक बनाने के लिए, कई तरह के गेम्स जैसे स्नफ़ल मैट चैलेंज, बेस्ट ट्रिक शोडाउन और पैट बिंगो आयोजित किए गए, इस तरह की गतिविधियों ने पैट्स और पैरेंट्स के बीच के रिश्ते को और मजबूत बनाया। इन यादों को संजोने और अब तक के सफ़र का जश्न मनाने के लिए, पैट पैरेंट्स ने कैरिकेचर और फ़ोटो बूथ सेशन का भी आनंद उठाया। इस कार्यक्रम का समापन ज़िगली पैट केयर अवॉर्ड्स के साथ हुआ, जिसमें पैट कम्युनिटी की प्रेरणादायक कहानियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद एक सामुहिक जश्न हुआ, जिसमें पैट पैरेंट्स, क्रिएटर्स और जानवरों से प्यार करने वाले सभी लोगों ने जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *