डॉक्टर्स डे पर पारस हेल्थ पंचकुला ने शुरू किया ‘ग्रैटिट्यूड वीक’, डॉक्टरों के सम्मान और भरोसे को मिलेगा बढ़ावा

पंचकूला, 4 जुलाई 2026: राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ पंचकूला ने आईएचडब्ल्यू काउंसिल के साथ मिलकर 1 से 7 जुलाई तक ‘ग्रैटिट्यूड वीक’ मनाने की शुरुआत की है। इस देशव्यापी अभियान का उद्देश्य डॉक्टरों के प्रति सम्मान व्यक्त करना, उनके समर्पण को पहचान देना और डॉक्टरों, मरीजों तथा समाज के बीच विश्वास को और मजबूत बनाना है।

इस अभियान के तहत पारस हेल्थ पंचकूला में पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें ग्रैटिट्यूड वॉल, डॉक्टर सम्मान समारोह, ऑनलाइन ट्रिब्यूट प्लेटफॉर्म और मरीजों व उनके परिजनों द्वारा डॉक्टरों के प्रति आभार व्यक्त करने जैसी पहलें शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को डॉक्टरों की सेवाओं और उनके योगदान को सराहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

ग्रैटिट्यूड वीक का उद्देश्य केवल सफल उपचारों का जश्न मनाना नहीं, बल्कि हर चिकित्सीय निर्णय के पीछे वर्षों की पढ़ाई, अनुभव, मेहनत, करुणा और जिम्मेदारी को भी सम्मान देना है। बदलते स्वास्थ्य परिदृश्य में डॉक्टरों और मरीजों के बीच भरोसा बनाए रखना पहले से अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इसी सोच के साथ पारस हेल्थ और आईएचडब्ल्यू काउंसिल ने यह पहल शुरू की है।

पारस हेल्थ के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने कहा कि ग्रैटिट्यूड वीक उन डॉक्टरों को सम्मान देने का अवसर है, जो अपना पूरा जीवन मरीजों की सेवा और उपचार के लिए समर्पित करते हैं। हर डॉक्टर अपने ज्ञान, अनुभव और संवेदनशीलता के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य देने का प्रयास करता है। हमें इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनने पर गर्व है, क्योंकि यह समाज में डॉक्टरों के प्रति विश्वास और सम्मान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

आईएचडब्ल्यू काउंसिल के संस्थापक एवं सीइओ कमल नारायण ओमर ने कहा कि डॉक्टर समाज के विश्वास की सबसे मजबूत कड़ी हैं। वे हर कठिन परिस्थिति में मरीजों के साथ खड़े रहते हैं। पारस हेल्थ पंचकुला के सहयोग से हमारा उद्देश्य लोगों को डॉक्टरों की मेहनत, समर्पण और मानवीय सेवा के प्रति जागरूक करना है, ताकि समाज में उनके प्रति सम्मान और भरोसा और अधिक बढ़ सके।

पारस हेल्थ के अनुसार, यह अभियान डॉक्टरों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *