तारुन में 2027 की तैयारी का शंखनाद, जय सिंह ‘राणा’ के स्वागत में जुटा सपा संगठन

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या समाजवादी पार्टी गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के जोन एवं सेक्टर पदाधिकारियों की बैठक तारुन डाक बंगले में विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद की अध्यक्षता में हुई। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ‘राणा’ के पहुंचने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर मंथन हुआ।जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ पर खड़े कार्यकर्ता हैं। इसलिए अभी से गांव-गांव संपर्क बढ़ाकर जनता की समस्याओं को समझने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
जय सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनके सम्मान को संगठन की प्राथमिकता बनाया जाएगा। उन्होंने जोन, सेक्टर और बूथ स्तर पर नियमित संवाद, सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया। उनके संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर मजबूती से जुटने का संकल्प लिया गया।जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के बीच रहना, उनकी बात सुनना और उनकी समस्याओं को संगठन के मंच तक पहुंचाना ही मजबूत जनसंपर्क की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि संगठन को हर गांव और हर बूथ तक सक्रिय बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि बैठक में गोसाईगंज विधानसभा प्रभारी लौटन राम निषाद, राम सागर वर्मा, इंद्रपाल यादव, वैश्य अंसारी, धर्मवीर वर्मा, चंद्रभान वर्मा, मोहम्मद असलम, रोली यादव, इंद्रजीत यादव, स्नेह लता निषाद, विंदेश्वरी यादव, विजय बहादुर वर्मा, गया प्रसाद यादव, प्रेम नारायण यादव, जगन्नाथ पाल, रवीन्द्र यादव, राम स्वरूप फैजाबादी, सुनील भारती, मायाराम यादव, मुलायम यादव, छोटू पाल, सियाराम यादव, दिनेश गौड़, जगदीश वर्मा, मिसबाहुल हक, राम बचन सैनी, बलराम यादव सहित सभी सेक्टर एवं जोन प्रभारी और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    राम वन गमन की रामलीला देख भावुक हुए श्रोता

    पंचकुला (राजकुमार) रघुनाथ ड्रामेटिक क्लब सैक्टर 15 व श्री राम सेवादार ट्रस्ट पंचकुला द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में ‘राम वनवास’ प्रसंग ने दर्शकों को भावुक कर दिया। भगवान श्रीराम, माता…

    सेवा से नवाचार तक, साकेत महाविद्यालय

    पांचवा आयाम ( जसबीर सच कीरत) अयोध्या कामता प्रसाद सुंदर लाल साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अयोध्या में सोमवार, 12 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज प्रोग्राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *