तिरंगा केवल ध्वज नहीं, देश की आन-बान और शान का प्रतीक है—हर घर तक पहुंचे राष्ट्रप्रेम का संदेश”

पांचवा आयाम (जसबीर/ सच कीरत सिंह)अयोध्या:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भव्य, गरिमापूर्ण और जनभागीदारी से सफल बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्यक्रमों को उत्साह, अनुशासन एवं राष्ट्रीय भावना के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान में स्कूली बच्चों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।जिला विद्यालय निरीक्षक को 15 अगस्त के अवसर पर विद्यालयों में विविध सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों और राष्ट्रीय एकता के संकल्प को दोहराने का भी अवसर है।उन्होंने जिला विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी विकासखंडों में तिरंगा यात्राओं का आयोजन कराया जाए। ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाए और इसमें ग्रामीणों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि अभियान की भावना गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न बनाकर जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जाए। आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा अभियान को अयोध्या में भव्य, सुव्यवस्थित, भावपूर्ण और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जा सके। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह, डीसी एनआरएलएम, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पर्यटन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य विकास अधिकारी का संदेश:“तिरंगा केवल ध्वज नहीं, देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। हर घर तक तिरंगे की पहुंच के साथ राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत हो। बच्चों और ग्रामीणों की भागीदारी से हर घर तिरंगा जनआंदोलन बने और स्वच्छता, एकता व देशभक्ति के साथ अयोध्या में अभियान की नई मिसाल कायम हो।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    साइबर ठगी के 2.27 लाख रुपये लौटाए, चार पीड़ितों को राहत—अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या:साइबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए अयोध्या साइबर क्राइम थाना पुलिस ने चार शिकायतों में फंसी 2,27,251 रुपये की धनराशि…

    भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं का समाधान

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़। सेक्टर-20 मार्केट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित पुलिस-पब्लिक बैठक में मार्केट के दुकानदारों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।बैठक में डीएसपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *