पांचवा आयाम ( जसबीर/सच कीरत सिंह)अयोध्या:स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को रामनगरी अयोध्या राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क से पत्रकारों के सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति गीतों की गूंज और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम्’ के नारों ने शहर की सड़कों पर देशप्रेम का जोश भर दिया।राकेश तिवारी और अंतरिक्ष तिवारी समेत पत्रकारों के सहयोग से आयोजित यात्रा में पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं, बालिकाएं और युवा शामिल हुए। तिरंगा थामे लोगों का कारवां शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देता रहा।गांधी पार्क से शुरू हुई यात्रा किताबगंज, चौक, रिकाबगंज चौराहा, उदया आईटीआई, साकेत डिग्री कॉलेज, टेढ़ी बाजार, श्रीराम मंदिर और हनुमान मंदिर चौराहा होते हुए लता चौक पहुंची। यहां राष्ट्रगान और देशभक्ति के भाव के बीच यात्रा का समापन हुआ।जगह-जगह हुआ स्वागत, बरसे फूलयात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने प्रतिभागियों के लिए नाश्ता और जलपान की व्यवस्था की। रामजन्मभूमि थाना पुलिसकर्मियों ने भी पत्रकारों और नागरिकों को जलपान कराया।सड़क किनारे जुटी भीड़ में बच्चों, महिलाओं और युवाओं का उत्साह देखते ही बना। तिरंगे के साथ बढ़ते कारवां और देशभक्ति के नारों ने पूरे रास्ते लोगों का ध्यान आकर्षित किया।यात्रा में लव कुमार पांडेय, अमित, नीलम सिंह, नेहा हाशमी, रवि मौर्य और अर्चना समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं नागरिक शामिल रहे। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली यह यात्रा रामनगरी में एकता, राष्ट्रप्रेम और नागरिक सहभागिता का जीवंत संदेश बन गई।







