त्योहारों पर अयोध्या धाम के श्रद्धालुओं को राहत, दिल्ली–वाराणसी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधाजनक आवागमन को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने दिल्ली–वाराणसी जंक्शन के बीच आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे अयोध्या धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04032 दिल्ली–वाराणसी विशेष एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को दिल्ली से रात 9:10 बजे रवाना होकर 18 अक्टूबर की सुबह 9:40 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 9:45 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी और दोपहर 3 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 04031 वाराणसी–दिल्ली विशेष एक्सप्रेस 18 अक्टूबर को रात 8:15 बजे वाराणसी से रवाना होगी। यह रात 11:40 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी और 11:45 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दोनों सेवाएं एक-एक फेरे के लिए संचालित होंगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणियों सहित कुल 20 कोच होंगे।समर्थ गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त संख्या को देखते हुए यह विशेष ट्रेन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनकी यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के समय और ठहराव की जानकारी रेलवन (RailOne) ऐप अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 से अवश्य प्राप्त कर लें। रेलवे यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    अयोध्या कैंट में मां पाटेश्वरी की महिमा का गुणगान, महाष्टमी पर शक्ति और भक्ति का संदेश

    पांचवा आयाम( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या अध्यक्ष रामयश यादव बोले—मां दुर्गा की आराधना अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और नारी सम्मान की देती है प्रेरणाअयोध्या कैंट। शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी…

    मेयर श्यामलाल बंसल ने मिठाई खिलाकर मंदिर निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

    पंचकूला के वार्ड नंबर-7 में श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। अब शहर में नीम करोली बाबा और हनुमान महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। वार्ड नंबर-7 में नीम करोली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *