पंचकुला: (राजकुमार) बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता पावन पर्व दशहरा पंचकूला में धूमधाम से मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में अच्छाई को जन जन के मन जागृत करने वाले श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने आठ विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा कमलेश देवी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सत्य भगवान सिंगला (#10 NAC चंडीगढ़) जी के सहयोग से माता मनसा देवी गौशाला गौधाम पंचकूला में लगाया गया। जिसमें गौ माता को प्रेमपूर्वक रोटी, चारा, गुड़, हरी सब्जियां, चोकर और दलिया आदि खिलाया गया।दूसरा भंडारा जीवन जिंदल जी के सहयोग से रिवल डे मोहाली में लगाया गया। तीसरा भंडारा सोहन लाल बंसल जी के सहयोग से सेक्टर 82 मोहाली में लगाया गया। चौथा भंडारा अंशुल बंसल जी के सहयोग से नालागढ़ में लगाया गया।पांचवां भंडारा विक्रम सचदेवा जी के सहयोग से सेक्टर 6 हॉस्पिटल पंचकूला में लगाया गया। छठा भंडारा सीमा जी के सहयोग से जीरकपुर में लगाया गया। सातवां भंडारा सतीश जिंदल जी के सहयोग से राजपुरा में लगाया गया और आठवें भंडारे की सेवा नोवल प्रसाद जी के सहयोग से बद्दी में लगाया गया।सभी स्थानों पर राहगीरों को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद खिलाया गया। सेवा के समय राकेश गोयल, विकास गोयल, दिनेश सिंगला, प्रदीप कुमार, अनीता शर्मा, उर्मिला शर्मा, गार्गी शर्मा एवं गौरव शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। भंडारों के उपरांत ट्रस्ट ने सभी सहयोगियों और आत्मीय जनों का समय निकालकर पहुंचने पर आभार व्यक्त किया।






