गोण्डा – दशहरे के दिन मूर्ति विसर्जन के दौरान तरबगंज थाना क्षेत्र के घोघरा घाट के लक्ष्मणपुर में पांच युवक डूब गए सभी की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही हैं हादसे में सुमित प्रजापति की डूबने सेदर्दनाक मौत हो गई अभिषेक और रामविलास की लाश दूसरे दिन मिल गई रघुवर और प्रदीप को बचाने में सफलता मिली हा हादसे में तीन परिवारों में मातम छा गया किसी का इकलौता बेटा छिन गया तो किसी ने घर का बड़ा बेटा खो दिया रामविलास सुमित और अभिषेक की मौत से परिवारों की खुशियां मातम में बदल गयी।घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा एसडीएम सविता शुक्ला और तहसीलदार आशुतोष पांडे मौके पर पहुंच गए क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिले में हुई दर्दनाक मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया दुर्गा पूजा व दशहरे की खुशियां मातम में बदल गई। जिले में अलग – अलग क्षेत्रों में हुई घटनाओं में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर मिल रही है।मूर्ति विसर्जन में मंगलवार को धानेपुर में एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई।तरबगंज क्षेत्र तीन लोगों की डूबने की घटना को लोग भूल नहीं सके थे ।गोण्डा-अयोध्या मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम राजा सगरा के पास मूर्ति विसर्जन से वापस लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में ट्राली पर सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल* हो गए। सूचना पर पहुंची वजीरगंज पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल *सीएचसी वजीरगंज और जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया। 8 घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं जबकि एक घायल की इलाज के दौरान और एक की देररात मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार लोग विसर्जन कर लौट रहे थे, जबकि ट्रक मूर्ति लेकर सरयू घाट अयोध्या विसर्जन के लिए जा रहा था। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
प्रधानाचार्य ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला, निबंध-वाक्-पटुता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या। विचारों की धार, शब्दों की ताकत और तर्कों के दम पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब के…







