नज़मा खान की आवाज में रिलीज हुआ नया पंजाबी गीत, ‘लिख-लिख भेजदी सी खून नाल खत वे’ बोलों ने खींचा ध्यान

चंडीगढ़,(दिव्या राणा):पंजाबी संगीत जगत में प्यार, शिकायत और भावनाओं को नए अंदाज में पेश करने वाला गीत ‘इल्ज़ाम’ चर्चा में है। सुपरस्टार दुर्गा रंगीला के सुपरहिट गीत ‘रब वर्गा सी तेरा यार’ की संगीतमय यादों को आगे बढ़ाते हुए उनकी भतीजी नज़मा खान ने अपने नए गीत ‘इल्ज़ाम’ के जरिए एक अलग भावनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की है। ‘लिख-लिख भेजदी सी खून नाल खत वे’ बोलों वाला यह गीत प्रेम और रिश्तों से जुड़े जज्बातों को आवाज देता है।चंडीगढ़ के सेक्टर 7 स्थित ‘ढाबा-7’ रेस्टोरेंट में वीरवार को इस गीत से जुड़ी जानकारी साझा की गई। गीत को नज़मा खान ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल भट्टी भरीवाला ने लिखे हैं। गीत का संगीत हर्ष रंगीला ने तैयार किया है और वीडियो निर्देशन की जिम्मेदारी बॉबी बाजवा ने संभाली है।गीत की शूटिंग हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत चायल की वादियों में की गई है। पहाड़ों के प्राकृतिक नजारों के बीच फिल्माए गए वीडियो में गीत की कहानी और भावनाओं को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।
पंजाबी संगीत प्रेमियों के बीच दुर्गा रंगीला के गीत ‘रब वर्गा सी तेरा यार’ की खास पहचान रही है। अब उसी संगीतमय संदर्भ से जुड़कर नज़मा खान का नया गीत ‘इल्ज़ाम’ श्रोताओं के सामने आया है। पुराने गीत की भावनात्मक विरासत और नए गीत की प्रस्तुति का यह मेल पंजाबी संगीत प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बन सकता है।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    प्रधानाचार्य ने बढ़ाया मेधावियों का हौसला, निबंध-वाक्-पटुता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

    पांचवा आयाम ( जसबीर/ सच कीरत सिंह) अयोध्या। विचारों की धार, शब्दों की ताकत और तर्कों के दम पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। रोटरी क्लब के…

    श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने लगाये छह विशाल भंडारे

    पंचकूला : (राजकुमार):श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने छह विशाल भंडारे लगाए।पहला भंडारा श्रीमती सुकन्या एवं श्री राजेश कुमार जी (#838 सेक्टर 12 ए पंचकूला) के सहयोग से माता मनसा देवी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *