नमो सेवा अनकही कहानियां के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश

चंडीगढ़ (तानिया रोहिल्ला) -‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय हाई स्कूल नूरवाला, पानीपत में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक सरोकार, जनसेवा, राष्ट्रहित और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रभावशाली संदेश दिया गया।शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक का अवलोकन किया और उनकी प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि नुक्कड़ नाटक जैसे सशक्त माध्यम समाज के बीच सीधे संवाद स्थापित करते हैं तथा जटिल विषयों को भी सरल एवं प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और जनकल्याण को केंद्र में रखकर अनेक जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के माध्यम से ऐसे कार्यों और उनसे जुड़े सकारात्मक बदलावों को रचनात्मक माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩा समय की आवश्यकता है। कला, संस्कृति और नुक्कड़ नाटक जैसे माध्यम विद्यार्थियों एवं आमजन में सामाजिक जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने दर्शकों को अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से जोड़े रखा।इस दौरान शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने स्कूली विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और खुले मन से सभी बच्चों की प्रशंसा भी की। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, पूर्व मेयर अवनीत कौर, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा,और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    कांग्रेस सांसद द्वारा जेएनयू छात्राओं के यौन उत्पीड़न के विरोध में भाजपा का रोष प्रदर्शन

    पंचकूला (दिव्या राणा): भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम द्वारा जेएनयू की छात्राओं के साथ किये गए यौन उत्पीड़न मामले की भर्तस्ना करते हुए…

    वार्ड नंबर 3 की समस्याओं को लेकर वार्ड निवासियों के बीच पहुंचीं अनु

    पांचवा आयाम (राकेश मिश्रा):चंडीगढ़:-दिसंबर महीने में होने वाले चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है और वार्ड में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *