नशा मुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान” थीम पर चल रहा विशेष जागरूकता अभियान

पंचकूला ( दिया रघुवंशी ) :सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग, हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार जिले में 26 जून 2026 तक नशा मुक्त सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह अभियान “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” थीम के तहत पूरे देश और प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसी सम्बन्ध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नशा मुक्त के इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह हेतू एक वीडियों काॅन्फ्रेंसिंग की गई जिसमें पंचकूला जिले से नशा मुक्ति केन्द्रों व परामर्श सह पुनर्वास केन्द्रों सहित लगभग 1500 से अधिक नागरिकों ने भाग लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अभियान के तहत जिले के सभी केंद्रों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पंचकूला जिले के चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों (नशा प्रभावित इलाकों), स्कूलों, कॉलेजों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का प्राथमिक लक्ष्य 15 से 35 वर्ष के युवा, छात्र, महिलाएं माता-पिता और सामुदायिक नेता हैं। इसके साथ ही आम जनता, स्वयं सहायता समूहों और गैर-सरकारी संगठनों को भी इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है ताकि समाज में नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ एक ठोस संदेश दिया जा सके। जिला प्रशासन पंचकूला द्वारा सभी केंद्रों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि जागरूकता गतिविधियों के दौरान विभाग द्वारा जारी किया गया एक समान बैनर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए। इसके साथ ही, पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट उसी दिन बिना किसी देरी के कार्यालय को भेजें। इस पूरे अभियान का राज्य-स्तरीय समापन समारोह 26 जून 2026 को आयोजित होगा जिसकी अध्यक्षता मंत्री, सेवा विभाग, हरियाणा करेंगे। विभाग के निर्देशानुसार, यह कार्यक्रम पूरी तरह से वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा। पंचकूला के उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी इस मुख्य समारोह से सीधे जुड़ेंगे। इसके अलावा, जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, विशेषकर स्कूली छात्रों और युवाओं की ऑनलाइन भागीदारी भी बड़े पैमाने पर सुनिश्चित की जा रही है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दें और अपने आस-पास के युवाओं को एक स्वस्थ और नशामुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।

⚡ SHARE THIS POST
  • Related Posts

    रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)रोटरी क्लब अंबाला डायमंड का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न।राजन गुप्ता ने अध्यक्ष पद की संभाली जिम्मेदारी, सेवा एवं नेतृत्व के नए संकल्प के साथ नई टीम…

    पीएम मोदी के नेतृत्व में देश रच रहा नए कीर्तिमान, 17 जुलाई को हरियाणा को मिलेंगी बड़ी सौगातें

    पांचवा आयामअंबाला : (निखिल सोबती)स्वच्छता ही स्वागत अभियान के तहत वीरवार को पूर्व मंत्री असीम गोयल नन्यौला ने मानव चौक के नजदीक स्वयं झाडू लगाकर एवं सफाई करके सभी को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *